महाराजगंज, जनवरी 30 -- महराजगंज, निज संवाददाता। आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के बैनर तले गुरुवार को जिला मुख्यालय परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों व सहायिकाओं ने एफआरएस (फेस कैप्चर सिस्टम) सहित लंबित मांगों को लेकर एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। धरने का नेतृत्व जिलाध्यक्ष छाया भारती व अमीरून निशा ने किया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मुख्यमंत्री के संबोधित दस सूत्रीय मांग पत्र प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष छाया भारती ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां दशकों से पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा, टीकाकरण, मातृ-शिशु देखभाल जैसे अहम कार्यों के साथ-साथ बीएलओ व चुनाव ड्यूटी जैसे अतिरिक्त दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। इसके बावजूद उन्हें न तो सम्मानजनक मानदेय मिल रहा है और न ही सरकारी कर्मचारी जैसी सुवि...