गंगापार, फरवरी 9 -- पूर्व ग्राम प्रधान के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद आरोप है कि घूरपुर थाने में एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी की जा रही है। इस सूचना पर पूर्व ग्राम प्रधान के पक्ष से दर्जनों की संख्या में वकील घूरपुर थाने पहुंचे और थाने में मौजूद एसीपी कौंधियारा पर मुकदमा दर्ज करने का दबाव बनाया जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया। दूसरी तरफ पीड़ित पूर्व ग्राम प्रधान तेजबली यादव के बेटे सुधीर यादव ने पुलिस से शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि आरोपियों में से एक ने उसके मोबाइल पर फोन कर धमकी दी है और कहा है कि अगर अपने पिताजी से मुकदमा दर्ज कराने से रोको नहीं तो अंजाम बुरा होगा। पुलिस सुधीर यादव से तहरीर लेकर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.