बरेली, दिसम्बर 3 -- जंतर-मंतर, दिल्ली पर पुरानी पेंशन बहाली व आरटीई से पूर्व टीईटी के विरोध में अटेवा, एनएमओपीएस का 25 नवंबर को शांतिपूर्ण धरना आयोजित किया गया था। इसके बावजूद वरिष्ठ पदाधिकारियोयं सुखजीत सिंह, विजेंद्र धारीवाल, सर्वजीत सिंह, रूपेश पर एफआईआर दर्ज की गई। इसके विरोध में अटेवा बरेली जिला संयोजक डॉ. मुनीष कुमार गंगवार के नेतृत्व में जिले के सभी शिक्षक कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थलों पर एफआईआर की प्रतीकात्मक कॉपी जलाकर विरोध प्रकट किया। डॉ. मुनीष कुमार गंगवार ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। सभी ने निर्दोष साथियों पर दर्ज एफआईआर तत्काल वापस लेने की मांग की। स्पष्ट किया कि न्याय न मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.