सहारनपुर, जनवरी 13 -- साइबर क्राम अपराधियों ने एप में तकनीकी दिक्कत को ठीक कराने के नाम पर एक व्यक्ति से 5.40 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीडि़त ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली देवबंद क्षेत्र के गांव खेड़ी आसा निवासी अरविंद कुमार त्यागी ने बताया कि तीन जनवरी 2026 को उनका एसबीआई योनो एप काम नहीं कर रहा था। समस्या के समाधान के लिए उन्होंने गूगल पर सर्च किया, जहां उन्हें योनो प्रोब्लम सोलविंग नाम की साइट पर एक मोबाइल नंबर मिला। उस नंबर पर कॉल करने पर सामने वाले व्यक्ति ने खुद को एसबीआई कस्टमर केयर का कर्मचारी बताया और एप की समस्या दूर करने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि जालसाज ने अरविंद को झांसे में लेकर ओटीपी हासिल कर लिया। इसके बाद उनके एसबीआई खाते से 4.90 लाख रुपये आईएमपीएस के माध्यम से ट्रांसफर कर लिए गए। वहीं, उनके दूसरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.