पूर्णिया, जून 25 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिजली बिल के नाम पर मोबाइल पर एप डाउनलोड करवाकर साइबर फ्रॉड को अंजाम दिया जा रहा है। साइबर थानाध्यक्ष सह डीएसपी चंदन कुमार ठाकुर ने बताया कि इस तरह के कुछ केस साइबर थाना में दर्ज किए गए हैं। इसमें अंजान व्यक्ति बिजली उपभेक्ताओं को फोन कर बिजली बिल में रियायत का लोभ देकर एक एप डाउनलोड करवाते हैं। एप लोड होने के बाद लोगों का फोन हैक कर लिया जाता है। जिसके बाद यूपीआई के जरिए उनके बैंक खाता को खाली किया जा रहा है। उन्होंने अंजान व्यक्ति के कहने पर मोबाइल में सीधे एप डाउनलोड से बचने की सलाह दी है। इस तरह के मामले में बिना विभागीय सत्यापन के कुछ भी कदम उठाना भारी पड़ सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.