बलरामपुर, फरवरी 6 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में किसानों को पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग नई डिजिटल व्यवस्था लागू करने जा रहा है। प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समिति (बी-पैक्स) के माध्यम से उर्वरक वितरण के लिए एक विशेष डिजिटल ऐप विकसित किया गया है, जिसे आगामी खरीफ वर्ष 2026-27 से लागू किया जाएगा। डीएम विपिन कुमार जैन ने बताया कि इस नई व्यवस्था के तहत केवल संबंधित समिति के पंजीकृत सदस्य किसानों को ही उनके खेती के रकबे के आधार पर रासायनिक उर्वरक उपलब्ध कराया जाएगा। इसी उद्देश्य से जिले की सभी बी-पैक्स समितियों में सदस्यता अभियान तेज कर दिया गया है। किसानों से अपील की गई है कि वे 30 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से सदस्य बन जाएं, ताकि भविष्य में खाद प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। डिजिटल ऐप के ...