सीतामढ़ी, मार्च 20 -- सीतामढ़ी। शहर में निर्माणाधीन मेहसौल ओवर ब्रिज के लिए अधिग्रहित भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन एवं निगम प्रशासन ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान जेसीबी से मकान भी तोड़ा गया। इस दौरान पुलिस बल की बड़ी संख्या में तैनाती की गयी थी। जिला प्रशासन द्वारा पहले कई बार मकान मालिकों को सरकारी भूमि खाली करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन कुछ लोगों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसके चलते ओवर ब्रिज निर्माण में रुकावटें आ रही थीं। इसके लिए मेहसौल ओवर ब्रिज निर्माण के लिए अधिग्रहण की गई जमीन पर बने अवैध निर्माणों को हटाने के लिए प्रशासन ने कई बार नोटिस जारी किया था। प्रशासन ने यह स्पष्ट किया था कि परियोजना को पूरा करने के लिए इस भूमि को खाली कराना आवश्यक है। कुछ मकान मालिकों ने प्रशासन के निर्देशों...