गाजीपुर, फरवरी 4 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-24 (पुराना एनएच-97) पर गंगा नदी पर बन रहे रेल-सह-सड़क पुल के एप्रोच के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में काफी गड़बड़ी सामने आई हैं। मेदनीपुर मौजा में एनएचएआई की टीम की ओर से प्रस्तावित भूमि के चिन्हांकन में खामी मिलने के बाद एडीएम वित्त एवं फाइनेंस दिनेश कुमार ने जांच के निर्देश दिए। जांच के बाद तहसीलदार ने रिपोर्ट सौंप दी है। लेखपाल को निलंबित करने और राजस्व निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है। तहसीलदार रामनरायण वर्मा ने बताया कि राजस्व टीम की ओर से की गई स्थलीय और अभिलेखीय जांच में यह तथ्य सामने आया है कि कई गाटा संख्या में आवश्यकता से अधिक या अनावश्यक रूप से निजी भूमि के अधिग्रहण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जांच रिपोर्ट के अनुसार आराजी संख्या 59/1, ...