नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। क्राइम ब्रांच ने ठगी के लिए साइबर जालसाजों के एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो एप्पल तकनीकी सपोर्ट के नाम पर अवैध अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर चला रहा था। मॉडल टाउन स्थित गुजरांवाला टाउन में चल रहे इस कॉल सेंटर से पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने अमेरिकी नागरिकों के उपकरणों तक अनधिकृत रिमोट एक्सेस प्राप्त किया और उनके संवेदनशील डेटा का दुरुपयोग किया। अमेरिकी नागरिकों से बिटकॉइन (बीटीसी) लेनदेन के माध्यम से धनराशि निकालकर अपने क्रिप्टो वॉलेट में जमा कराई। जब्त उपकरणों से कई अमेरिकी नागरिकों की संवेदनशील बैंकिंग जानकारियां मिली हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बुराड़ी निवासी अमन सिंह, विष्णु गार्डन निवासी जनप्रीत सिंह, रघुबीर नगर निवासी मयंक, उत्तम नगर निवासी मयंक कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.