लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 26 -- गुरुवार को रकेहटी के एक युवक को झांसे में लेकर उसके खाते से अज्ञात हैकर ने 40 हजार की रकम पार कर दी। उसने युवक के मोबाइल पर एपीके फार्मेट में एक लिंक भेजा। जालसाज के खास आफर के झांसे में फंसकर युवक ने उसे खोल दिया। सुभाषनगर रकेहटी के कृष्णा ने बताया कि गुरुवार दोपहर उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से काल आई। काल करने वाले ने उसे फोन पे से एक अच्छा आफर आने की बात कहते हुए उसके फोन पर भेजा गया लिंक खोलने को कहा। इस तरह रकम उड़ाने की जानकारी न होने की वजह से कृष्णा ने अपने मोबाइल पर भेजे गए एपीके लिंक को खोल दिया। थोड़ी देर बाद उसके मोबाइल पर बैंक से मैसेज आने लगे। इनसे उसे पता चला कि उसके खाते से नौ बार में चालीस हजार रुपए निकल गए थे। उसने काल वाले नंबर पर फोन लगाया तो वह बंद मिला। कृष्णा ने पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल महे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.