गाज़ियाबाद, जनवरी 8 -- गाजियाबाद। डासना देहात की असलम कॉलोनी निवासी नाजिम के अनुसार 25 सितंबर 2025 को उनके व्हाट्सऐप नंबर पर एक अज्ञात नंबर से एपीके फाइल भेजी गई। जैसे ही उन्होंने उसे खोला तो उनके खाते से दो बार में रकम कट गई। पहली बार 50 हजार रुपये और दूसरी बार 34 हजार रुपये खाते से निकल गए। पीड़ित ने आठ जनवरी को मसूरी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...