हापुड़, जनवरी 21 -- हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव हाफिजपुर निवासी एक व्यक्ति के साथ शातिर ठगों ने 6.34 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित के व्हाट्स एप पर एपीके फाइल भेजी गई जो ऑटो डाउनलोड हो गई। जिसके बाद उसके खाते से यह धनराशि शातिरों द्वारा निकाली गई। अब पीड़ित ने साइबर थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव हाफिजपुर निवासी जितेंद्र सिंह ने साइबर क्राइम थाने में दर्ज मुकदमे कराया है। जिसमें बताया गया कि उसके फोन पर एक एपीके फाइल आई थी। जो अपने आप ऑटो डाउनलोड हो गई। उसके बाद फोन ने काम करना बंद कर दिया था। बीती 12 जनवरी को 3.24 लाख और 60 हजार रुपये के दो लोन भी शातिर ठगों ने लेकर उसके खाते में भेज दिए। जबकि यह लोन उसके द्वारा लिया ही नहीं गया था। उसके खाते में 2.50 लाख रुपये का बैलेंस था...