वाराणसी, दिसम्बर 13 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर पुलिस ने एपीके फाइल भेजकर साइबर ठगी के आरोप में एक शातिर को हरियाणा के नूह जिले से गिरफ्तार किया है। वह अपने गिरोह की मदद से साइबर ठगी के रुपये प्री-पेड फ्यूल कार्ड में क्रेडिट करता था। ट्रक चालकों को कमीशन के जरिये आधार पर पेट्रोल पंपों से ईंधन दिलवाकर कैश लेता था। गिरफ्तार आरोपी नूह के पुन्हाना थाना क्षेत्र के निमखेड़ा खोरी निवासी शोएब है। उसके पास से चार मोबाइल, 40 हजार नगद बरामद किया गया है। एसीपी साइबर अपराध विदुष सक्सेना ने बताया कि आरोपी ने गिरोह के साथ मिलकर बरेका के निकट राज रेजिडेंसी निवासी सुशील कुमार राय से 6 लाख 4 हजार 703 रुपये की ठगी की थी। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि एपीके फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल का एक्सेस पा लेते थे। उनके खाते से फ्रॉड के पैसे को साइबर अ...