फरीदाबाद, जनवरी 30 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति से हेल्थ इंश्योरेंस प्लान एक्टिवेट करके व प्लान बंद करने के नाम पर 22 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। नारायणा गांव दिल्ली हाल निवासी किराएदार महावीर कॉलोनी बल्लभगढ़ गुड्डू कुमार ने बताया कि वह दो साल से फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल कर रहा है। एक जनवरी को उसके मोबाइल नंबर पर किसी मोबाइल से फोन आया और खुद को बैंक कर्मचारी बताया। उसने कहा कि उसके फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर हेल्थ इंश्योरेंस प्लान एक्टिवेट हो गया है। इसको बंद करने के लिए वह आपके पास लिंक भेज रहा है उसे खोलकर अपने फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड की डिटेल डाल दीजिए। वह उसके बहकावे में आ गया और उसने लिंक खोलकर क्रेडिट कार्ड की डिटेल उसमें भर दी। आरोपी ने कहा कि 24 घंटे बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.