गाज़ियाबाद, दिसम्बर 21 -- गैस कनेक्शन का बिल बकाया बताकर झांसा दिया गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददााता। साइबर अपराधियों ने एपीके फाइल भेजकर इंदिरापुरम निवासी व्यक्ति के खाते से दस लाख रुपये निकाल लिए। जालसाजों ने खुद को आईजीएल कंपनी से जुड़ा बताकर ठगी को अंजाम दिया। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि जालसाजों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के शक्ति खंड-तीन निवासी तुलसी दास शर्मा का कहना है कि 17 दिसंबर को उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को आईजीएल गैस कनेक्शन से संबंधित बताते हुए कहा कि उनका बिल लंबित है। इसके बाद उसी नंबर से व्हाट्सऐप के माध्यम से एक एपीके फाइल भेजी गई और गैस कनेक्शन से जुड़ी प्रक्रिया पूरी कराने की बात कही गई। तुलसी दास शर्मा के मुत...