हल्द्वानी, दिसम्बर 17 -- हल्द्वानी। आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल लामाचौड़ में बुधवार को एनुअल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। शुरुआत विद्यालय के ट्रस्टी, प्रधानाचार्य ने मशाल प्रज्वलित कर की। इसके बाद विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत की। छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य ने छात्रों से खेलों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास करते हैं, बल्कि मानसिक मजबूती और नैतिक मूल्यों का भी विकास करते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को खेल भावना और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की प्रेरणा दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...