हरदोई, फरवरी 14 -- सांडी। तिराहा स्थित एपीएस पब्लिक इंटर कॉलेज में शुक्रवार को टेक्नो मेडिकल शिक्षा पद्धति का शुभारंभ एवं करियर काउंसिलिंग कार्यशाला हुई। विद्यालय ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए तकनीकी एवं मेडिकल क्षेत्र की फाउंडेशन तैयारी की शुरुआत की है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार सत्र 2026 से इस नई शिक्षापद्धति को लागू किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर मिल सकेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक अरविंद सिंह रहे। प्रसिद्ध करियर काउंसलर रणवीर सिंह ने छात्रों को मेडिकल और इंजीनियरिंग क्षेत्र में करियर के विभिन्न विकल्पों की जानकारी दी। विद्यार्थियों को विशेषज्ञ शिक्षकों का मार्गदर्शन, गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री और नीट व जेईई जैसी प्रतियोगी परी...