भागलपुर, जनवरी 5 -- अकबरनगर प्रीमियर लीग (एपीएल) सीजन-टू में मुकाबले लगातार रोमांच बढ़ा रहे हैं। रविवार को खेले गए दो मैचों में दर्शकों को जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। पहले मैच में अकबरनगर राइडर ने संघर्षपूर्ण प्रदर्शन किया, जबकि दूसरे मुकाबले में अकबरनगर किंग इलेवन ने शानदार जीत दर्ज की। पहले मैच में अकबरनगर टाइटन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। अकबरनगर राइडर ने 12 ओवर में सात विकेट खोकर 111 रन बनाए। टीम की ओर से रितेश कुमार ने 55 रनों की शानदार पारी खेली और गेंदबाजी में तीन विकेट भी लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए टाइटन की टीम पूरे 12 ओवर में 105 रन ही बना सकी। रितेश कुमार को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में अकबरनगर किंग इलेवन और अकबरनगर चैलेंजर्स आमने-सामने थे। किंग इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। ...