भागलपुर, जनवरी 11 -- अकबरनगर प्रीमियर लीग (एपीएल) सीजन 2 में शनिवार को खेले गए दो मुकाबले में चैलेंजर्स और सुपर किंग्स ने जीत दर्ज की। हटिया घाट स्थित गंगा मैदान में पहला मुकाबला सनराइजर्स एवं चैलेंजर्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में छह विकेट खोकर 166 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी चैलेंजर्स की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में नौ विकेट खोकर 167 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। चैलेंजर्स के पीयूष को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दूसरा मुकाबला इंडियन एवं सुपर किंग्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडियन की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में पांच विकेट खोकर 106 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी सुपर किंग्स की टीम ने 11.1 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाकर मैच में जीत दर्ज की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.