गौरीगंज, जनवरी 4 -- अमेठी। अमेठी प्रीमियर लीग (एपीएल) के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे सेकंड राउंड ट्रायल्स 5 से 8 जनवरी तक आयोजित किए जाएंगे। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव व एपीएल के चेयरमैन राजेश तिवारी ने बताया कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश अंडर-23 टीम के मुख्य कोच ज्ञानेंद्र पांडेय तथा पूर्व रणजी खिलाड़ी उबैद कमाल ट्रायल्स के दौरान मौजूद रहेंगे। जो ड्रीम चेज़र्स क्रिकेट एकेडमी में आयोजित सेकंड राउंड ट्रायल्स में खिलाड़ियों की प्रतिभा का बारीकी से निरीक्षण करेंगे। खिलाड़ी फिटनेस टेस्ट और स्किल टेस्ट से गुजरेंगे। जिसके आधार पर सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं का चयन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...