बदायूं, फरवरी 4 -- उझानी। सोशल रिसर्च फाउंडेशन ने एपीएम पीजी कॉलेज उझानी महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान डॉ. त्रिवेंद्र सिंह को सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता पुरस्कार से सम्मानित किया है। सोशल रिसर्च फाउंडेशन कानपुर द्वारा देश के 16 उच्च शिक्षा के प्रोफेसर्स का सम्मान किया गया। डॉ. त्रिवेन्द्र सिंह ने अपने सभी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र भारतीय महिलाओं की राजनीतिक पृष्ठभूमि, सामाजिक विकास, राजनीतिक जागरूकता, राजनीतिक चेतना, शिक्षा, उनके प्रति भेदभाव, सामाजिक असमानता, आदि महत्वपूर्ण विषयों शोध किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय महिलाओं के गौरवान्वित इतिहास को डॉ त्रिवेंद्र सिंह ने उत्कृष्ट रूप से अपने शोध ग्रन्थ में प्रस्तुत किया है। सर्वश्रेठ शोधकर्ता का पुरस्कार मिलने पर महाविद्यालय परिवार ने खुशी जाहिर की।...