बस्ती, दिसम्बर 9 -- बस्ती। एपीएनपीजी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की ओर से डॉ. भीमराव अंबडेकर के परिर्निवाण दिवस पर निःशुल्क स्वस्थ शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 100 मरीजों की ओपीडी हुई और 40 मरीजों की जांच कर उनमें दवाएं दी गईं। इकाई अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह सूर्यवंशी ने कहा कि मरीजों को नि:शुल्क दवा उपलब्ध कराना पुनीत कार्य है। इस दौरान महेंद्र चौधरी, तमना, नैंसी, आस्था, आदित्य, यश, शिवम, अर्पित सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...