जमशेदपुर, मार्च 3 -- जमशेदपुर। अमन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से मानगो में रविवार बालिकाओं के लिए एपीआर नायर ओपन आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें तानिया व अंबर संयुक्त रूप से विजेता रहीं। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. अफरोज शकील ने बताया कि आयोजन केवल बालिकाओं में आर्म रेसलिंग के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया गया था। इस खेल को बालिकाओं के बीच कराने के मकसद उनकी क्षमता को पहचान दिलाना था कि वे किसी से कम नहीं है। प्रतियोगिता में कुल 38 बालिकाओं ने हिस्सा लिया। विजेताओं को डॉ. अफरोज शकील व ताहिर हुसैन ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के दौरान रफत आरा, हुनैना नसीम, अनु मंडल, सुनील पांडे, शाहिद अख्तर, मो. रिजवान व अफरोज अहमद मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.