मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 23 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडिया' (एपीआई) ने अपने 81वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को 25 टीबी मरीजों को गोद लिया। इन मरीजों को उपचार के दौरान बेहतर स्वास्थ्य के लिए संगठन की ओर से पोषण किट (फूड बास्केट) प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. कमलेश तिवारी (डीन, इंडियन कॉलेज ऑफ फिजिशियंस) ने कहा कि एपीआई का लक्ष्य मरीजों को वह पोषण प्रदान करना है, जो आर्थिक अभाव के कारण उन्हें नहीं मिल पाता। एपीआई मुजफ्फरपुर के अध्यक्ष डॉ. एसके पांडेय और सचिव डॉ. सीके दास ने संयुक्त रूप से बताया कि संगठन के सदस्य चिकित्सकों ने व्यक्तिगत रुचि लेकर इन मरीजों की जिम्मेदारी उठाई है। इस पहल के तहत मरीजों को हर महीने प्रोटीन, विटामिन और आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। 'निक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.