जहानाबाद, फरवरी 4 -- नीट छात्रा कांड सहित बेटियों पर बढ़ती हिंसा के खिलाफ राज्यव्यापी संघर्ष का ऐलान 10 फरवरी को बिहार विधानसभा के सामने महिलाओं के बड़े प्रदर्शन के साथ होगा न्याय यात्रा का समापन जहानाबाद, नगर संवाददाता। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन की महासचिव मीना तिवारी के नेतृत्व में 'बेटी बचाओ, न्याय यात्रा' दरिंदगी के शिकार नीट छात्रा के पैतृक गांव से शुरू हुई। न्याय यात्रा की शुरुआत शोक, आक्रोश और न्याय के संकल्प के साथ हुई। इस अवसर पर माले जिला सचिव रामाधार सिंह, अरवल के पूर्व विधायक महानंद सिंह, घोसी के पूर्व विधायक रामबली सिंह यादव, श्रीनिवास शर्मा, हसनैन अंसारी, एपवा जिला सचिव रेणु देवी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। नीट छात्रा के माता-पिता और गांव के लोगों ने न्याय यात्रा को विदा किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.