पटना, फरवरी 8 -- महिला संगठन एपवा और छात्र संगठन आइसा के नेतृत्व में चल रही बेटी बचाओ-न्याय यात्रा सोमवार को पटना पहुंचेगी। इस न्याय यात्रा के समापन के अवसर पर 10 फरवरी को गांधी मैदान के गेट नंबर 10 से विधानसभा तक पैदल मार्च आयोजित किया जाएगा। एपवा की महासचिव मीना तिवारी के नेतृत्व एवं आइसा के नेतृत्व में यह न्याय यात्रा जहानाबाद के पतियावां से शुरू हुई है। यह जहानाबाद के विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए नालंदा, नवादा, गया, अरवल और पटना ग्रामीण के अनेक क्षेत्रों का दौरा करती हुई पटना पहुंचेगी। रविवार को दोनों संगठनों ने संयुक्त रूप से बताया कि इस दौरान एक सौ से अधिक नुक्कड़ सभाएं आयोजित की गई। यात्रा के क्रम में पतियावां के अलावा औरंगाबाद की नीट छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले का भी जायजा लिया गया तथा पीड़ित परिजनों से मुल...