मेरठ, मई 9 -- मेरठ। मेरठ पब्लिक स्कूल फॉर गर्ल्स में गुरुवार को अनुशासन समिति का गठन किया गया। मुख्य अतिथि अशोक ध्यानचंद (अर्जुन पुरस्कार विजेता, हॉकी खिलाड़ी, एवं महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के पुत्र) व प्रतिभा जोशी (स्टेट शूटर) रहीं। दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गांधी हाउस, नेहरू हाउस, शास्त्री हाउस व टैगोर हाउस द्वारा मार्च पास्ट से की गई। अनुशासन समिति के लिए छात्राओं को प्रधानाचार्या रचना शर्मा ने शपथ दिलाई व छात्राओं को बैज देकर सम्मानित किया। धृति जैन को हेड गर्ल, अन्वी को वाइस हेड गर्ल, जैनब खान को स्पोर्ट्स कैप्टन, सारा जिया को कैप्टन गांधी हाउस, वंशिका चौधरी को कैप्टन नेहरू हाउस, सांची कोहती को कैप्टन शास्त्री हाउस, मेहरीन को कैप्टन टैगोर हाउस नियुक्त किया गया। वंशिका चौधरी को कुसुम शास्त्री अ...