बस्ती, जून 9 -- बस्ती, हिटी। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज बस्ती में जनरल ओटी में एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन को दुरूस्त काराने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। विभाग में चार वर्क स्टेशन में तीन निष्क्रिय है। विभाग में एक वर्क स्टेशन के सहारे ओटी का संचालन किया जा रहा है। इससे चिकित्सकों को बड़ी सर्जरी करने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अन्य चिकित्सकों को बड़ी सर्जरी करने के लिए मशीन खाली होने का इंतजार करना पड़ा रहा है। चिकित्सक के अनुसार जनरल ओटी में एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन ओटी का महत्वपूर्ण उपकरण है। सर्जरी के दौरान रोगियों के सांस लेने में मदद करती है। विभाग में एक वर्क स्टेशन सक्रिय होने से अन्य चिकित्सकों को सर्जरी करने में काफी परेशानी हो रही है। चिकित्सक ने बताया तकनीकी खराबी के चलते जनरल ओटी में तीन वर्क स्टेशन खराब है। इस बावत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.