प्रयागराज, जून 25 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रसव के दौरान एनेस्थीसिया की ओवरडोज से प्रसूता का एक पैर निष्क्रिय हो गया। प्रसूता के पिता लेफ्टिनेंट कर्नल ने कमला नेहरू मेमोरियल अस्पताल की एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ शुभ्रा घोष के खिलाफ कर्नलगंज थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। इसके पूर्व शिकायत करने पर डीएम के आदेश पर सीएमओ ने कमेटी गठित कर जांच कर विभागीय कार्रवाई की थी। वाराणसी के सारनाथ निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल नंदलाल यादव की तहरीर के अनुसार, उनकी पुत्री साधना यादव का गर्भावस्था के दौरान कमला नेहरू अस्पताल की चिकित्सक डॉ आई परिहार की देखरेख में इलाज चल रहा था। बीते दस अप्रैल को साधना ने एक बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि अस्पताल में प्रसव के दौरान एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ शुभ्रा घोष ने कई बार एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.