लखीसराय, फरवरी 1 -- बड़हिया,निज प्रतिनिधि। नगर के पेट्रोल पंप के समीप संचालित डीपीएस स्कूल परिसर में आयोजित दो दिवसीय एनुअल स्पोर्ट्स मीट का समापन शनिवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। दूसरे दिन के खेल आयोजनों में कबड्डी, खो-खो सहित कई रोमांचक प्रतियोगिताएं कराई गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विभिन्न व्यक्तिगत स्पर्धाओं जैसे बैलून रेस, ट्रॉफी रेस, अल्फाबेट रेस, स्लो साइकिल रेस आदि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष तीन प्रतिभागियों को गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं कबड्डी और खो-खो जैसी समूह प्रतियोगिताओं के खिलाड़ियों को मेडल के साथ मोमेंटो देकर प्रोत्साहित किया गया। बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में विवेकानंद हाउस ने जीत दर्ज की, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.