लखीसराय, जनवरी 31 -- बड़हिया,निज प्रतिनिधि। नगर स्थित पेट्रोल पंप के समीप संचालित डीपीएस स्कूल परिसर में शुक्रवार को दो दिवसीय 15वां एनुअल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। खेल, अनुशासन और उत्साह से ओतप्रोत इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि शिक्षा के साथ खेल भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अनिवार्य है। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या सह निदेशक नीतू कुमारी एवं सचिव रंजीत कुमार के कुशल नेतृत्व में दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में बीडीओ प्रतीक कुमार, सीओ राकेश आनंद, एसएचओ ब्रजभूषण सिंह, डॉ सत्येंद्र अरुण एवं मिथिलेश प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर खेल महोत्सव का उद्घाटन किया। छात्रा आकांक्षा एवं आर्या के प्रभावशाली संचालन में सिमरन, सृष्टि, अंकु, खुशी और श्रुति द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। र...