गाजीपुर, जनवरी 31 -- सैदपुर। जीबी इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को दो दिवसीय एनुअल स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ हुआ। इसका शुभारम्भ भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के खिलाड़ी ओलंपियन राज कुमार पाल और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामेश्वरम एस. ने विद्यालय के स्पोर्ट्स कैप्टन रिशु सिंह और कृतिका जायसवाल की मौजूदगी में किया। संस्थापक स्व.अजय बरनवाल के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर याद किया गया। प्रबंधक सौम्य प्रकाश बरनवाल ने स्वागत भाषण दिया। निदेशक प्रियंका बरनवाल ने अतिथियों को माल्यार्पण करते हुए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान जीबी ट्रस्ट की अध्यक्ष दीपा बरनवाल, रुद्र सिंह, अरविंद राय, बीएस यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.