फतेहपुर, दिसम्बर 14 -- बकेवर। कस्बे के डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल में रविवार को एनुअल इवेंट स्पेक्ट्रम 2025 उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि डीआईओएस राकेश कुमार ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। वहीं ज्वाइन्ट सेक्रेटरी आकांक्षा स्वरूप और डायरेक्टर सुषमा मेडल ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। इस बार के स्पेक्ट्रम रिश्तों की खूबसूरती, जो जीवन की असली पूंजी है। रिश्ते एक मुस्कान, स्नेह भरा शब्द और थोड़ी संवेदन-शीलता रिश्तों में जान भर देती है। मुख्य अतिथि ने अपने अमूल्य शब्दों से छात्रों को प्रोत्साहित किया। प्रधानाचार्या उर्मिला शर्मा ने अभिभावको को धन्यवाद के साथ ही स्कूल की एनुअल रिपोर्ट में स्कूल की उपलब्धियों भी गिनाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...