फरीदाबाद, मार्च 25 -- पलवल, कार्यालय संवाददाता। जिला प्रशासन ने एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य सुधार के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर इन महिलाओं को पोषण संबंधी जानकारी देने और उनकी सेहत में सुधार लाने की जिम्मेदारी सौंपी है। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि प्रत्येक अधिकारी एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उन्हें आवश्यक पोषक तत्वों और स्वास्थ्य संबंधी देखभाल के बारे में जागरूक करें। जरूरत पड़ने पर उन्हें सीएसआर योजनाओं के तहत सहायता भी दी जाएगी। अधिकारियों को इन महिलाओं की नियमित निगरानी करने और एक सप्ताह के अंदर अपनी रिपोर्ट देने के साथ-साथ मासिक फॉलोअप रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने को कहा गया है। इस अभिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.