सहारनपुर, सितम्बर 23 -- स्वस्थ नारी और सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत खुमरानपुल मीरकोट स्थित मलिक नर्सिंग होम में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है, जिसमें अनेक लोगों हिमोग्लोबीन और ब्लड़ शुगर की जांच की गई। इसके साथ ही डॉ. अनीता मलिक ने स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। इस मौके पर डॉ. अनीता मलिक ने कहा कि स्वस्थ और सशक्त नारी ही सशक्त परिवार और राष्ट्र का आधार होती है। उन्होंने स्वस्थ रहने के टिप्स देते हुए कहा कि अगर हिमोग्लोबीन 11 ग्राम से कम होता है तो इसे एनीमिया रोग कहते हैं। देश भर में 40 से 50 प्रतिशत महिलाएं और किशोरी खून की कमी यानी एनीमिया रोग से ग्रस्त है। हिमोग्लोबीन आठ से दस ग्राम होने पर आयरन की गोली के साथ पौष्टिक आहार का सेवन करना जरूरी है। इसके तहत गुड़, चना, खजूर, आंवला, गाजर, पत्तेदार हरी सब्जियों, प्रोटीन युक्त फल व सब्जी,...