रुडकी, दिसम्बर 30 -- मदरहुड आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल द्वारा स्वास्थ्य रक्षणम् कार्यक्रम के अंतर्गत एनीमिया जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उदघाटन महानिदेशक नरेन्द्र शर्मा ने किया। यह शिविर महिलाओं, छात्राओं और कर्मचारियों में एनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा आयुर्वेदिक पद्धति से इसके प्रभावी प्रबंधन की जानकारी देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य प्रो. पीयूष कपिल के मार्गदर्शन में हुआ। शिविर में कायचिकित्सा विभाग, रोग निदान एवं स्वस्थवृत्त विभाग का विशेष योगदान रहा। विशेषज्ञों के रूप में डॉ. एसके कौशिक, डॉ. किमी सेठ, डॉ. मोनिका चौधरी, डॉ. नितिन कुमार, डॉ. लता आर्या, डॉ. आशा कुमारी, डॉ. चित्रा कपूर एवं डॉ. सोनू जेमवाल ने सेवाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...