गिरडीह, सितम्बर 28 -- डुमरी, प्रतिनिधि। पारसनाथ महाविद्यालय इसरी में गृह विज्ञान विभाग द्वारा शनिवार को मानव शरीर में बढ़ते एनीमिया की रोकथाम विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य मनोज मिश्रा द्वारा किया गया। सेमिनार को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि एनीमिया आज की प्रमुख स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। खासकर महिलाओं और किशोरियों में, इसके प्रति जागरूकता फैलाना अत्यंत आवश्यक है। ताकि समय रहते इसके निदान और उपचार की दिशा में कदम उठाए जा सके। विभागाध्यक्ष डॉ. मधु जायसवाल ने कहा कि एनीमिया केवल एक शारीरिक कमजोरी नहीं, बल्कि यह सामाजिक और पोषण संबंधी असंतुलन का संकेत है। महिलाओं विशेषकर गर्भवती महिलाओं और किशोरियों में इसकी समस्या अधिक देखी जाती है जो भावी पीढ़ी के स्वास्थ्य को भी प्रभा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.