रुद्रपुर, दिसम्बर 10 -- रुद्रपुर संवाददाता। सीएमओ कार्यालय में बुधवार को एनीमिया मुक्‍त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केके अग्रवाल की ओर से की गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मियों व प्रशिक्षकों को एनीमिया की रोकथाम, पहचान व प्रबंधन संबंधी अद्यतन जानकारी प्रदान करना था। इससे सामुदायिक स्तर पर जागरूकता व सेवा-प्रदायगी को और मजबूत किया जा सके। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न चिकित्सा अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। मास्टर ट्रेनर डॉ. संदीप मिश्रा ने एनीमिया के कारण, लक्षण, निदान को लेकर हीमोग्लोबिन परीक्षण, उपचार प्रोटोकॉल व आईएफए सप्लीमेंटेशन पर जानकारी दी। किशोरियों, गर्भवती और धात्री महिलाओं और पांच वर्ष से कम उम्र के बच्च...