नई दिल्ली, फरवरी 7 -- करीब आधी रात हो चुकी थी। सभी लोग उसके घर आने का इंतजार कर रहे थे। उसने भी फोन पर बताया था कि वह 10 मिनट में घर पहुंच जाएगा। घर में एनिवर्सरी केक रखा था। अगले दिन छोटी-मोटी पार्टी की तैयारी थी। लेकिन, सब कुछ धरा ही रह गया क्योंकि वह घर नहीं पहुंच सका। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के गड्ढे में जान गंवाने वाले 25 साल के कमल ध्यानी ने गुरुवार रात 11:53 बजे अपने जुड़वां भाई को फोन किया था और उसे भरोसा दिलाया कि वह 10 मिनट में घर लौट आएगा। प्लान माता-पिता की शादी की सालगिरह मनाने का था। डाइनिंग टेबल पर केक रखा हुआ था। घर वाले उसके आने का इंतजार कर रहे थे। इस बीच 30 मिनट बीत गए, लेकिन ध्यानी अपने घर नहीं पहुंचा।बार-बार कॉल करने पर भी जवाब नहीं मिला बार-बार कॉल करने पर भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो उसके माता-पिता घबरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.