लखीमपुरखीरी, जनवरी 3 -- एनिमल लवर सोसाइटी ने मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए नए साल पर शहर के बेजुबान पशुओं को भोजन कराया। संस्था के सदस्यों ने रात 9 बजे से 11:30 बजे तक शहर के विभिन्न मोहल्लों में भ्रमण कर सड़कों पर रहने वाले कुत्तों व अन्य निराश्रित पशुओं को भोजन कराया। पशुओं के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया पौष्टिक भोजन वितरित किया गया। संस्था के सदस्यों ने लोगों से अपील की कि आतिशबाज़ी से परहेज़ करें, क्योंकि तेज आवाज़ से पशु भयभीत हो जाते हैं। अपने आसपास रहने वाले पशुओं के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था अवश्य करें। सेवा कार्य में सुरेंद्र तोलानी, नूतन मिश्रा, मधुरिमा मिश्रा, प्रशांत लाला, रूशाली तोलानी व रुई शाह तोलानी सहित संस्था के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...