मुजफ्फरपुर, फरवरी 15 -- सोमनाथ सत्योम, मुजफ्फरपुर। नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) 'सी' सर्टिफिकेट की परीक्षा रविवार को पहली बार लाइव स्ट्रीमिंग के बीच होगी। बिहार-झारखंड एनसीसी निदेशालय परीक्षा की लाइव निगरानी करेगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर लाइव स्ट्रीमिंग के लिए वेब इंस्ट्रूमेंट्स लगाए गए हैं। इसका सफल ट्रायल शनिवार को सुबह 10:30 से 12:30 बजे के बीच किया गया। यह व्यवस्था कदाचार रोकने के लिए लागू की गई है। मुजफ्फरपुर व दरभंगा में रविवार को एक-एक केंद्र पर परीक्षा होगी। इसमें 1500 कैडेट परीक्षा में शामिल होंगे। इसी दिन पटना, गयाजी, भागलपुर, हजारीबाग व रांची में भी परीक्षा होगी। यहां भी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। एनसीसी 'सी' सर्टिफिकेट की परीक्षा को साइबर शातिरों द्वारा प्रभावित करने के मामले सामने आते रहे हैं। परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र लीक करने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.