आरा, जनवरी 16 -- आरा, निज प्रतिनिधि। पांच बिहार बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पुनीत श्रीवास्तव के निर्देशन में गुरुवार को को न्यू पुलिस लाइन परिसर में एनसीसी 'ए' सर्टिफिकेट परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया। मॉक टेस्ट परीक्षा में कुल 269 कैडेट उपस्थित हुए। मॉक टेस्ट के दौरान एएनओ सेकंड ऑफिसर अभिषेक कुमार, सेकंड ऑफिसर संजय कुमार, रवि प्रकाश, नीलम कुमारी , तनु उपस्थित रहे। परीक्षा का सफल संचालन पांच बिहार बटालियन के सूबेदार मेजर राकेश कुमार, सूबेदार पुरन सिंह, सीनियर गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर बिमला कुमारी, हवलदार टिंकू कुमार सिंह और हवलदार राजेश कुमार की ओर से किया गया। कैडेटों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए बताया गया कि इस वर्ष से एनसीसी सर्टिफिकेट परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू कर दी गई है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक गलत उत्तर प...