जौनपुर, नवम्बर 29 -- जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) का 78वां स्थापना दिवस मनाया गया। 98 यूपी बटालियन एनसीसी विश्वविद्यालय की एनसीसी इकाई ने रक्तदान शिविर, बाइक रैली, कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि एनसीसी से युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित होती है। उन्होंने रक्तदान करने वाले कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार करता है। सूबेदार मेजर कृष्णपाल सिंह, विशिष्ट अतिथि ने कैडेट्स को 'एकता और अनुशासन' के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम संयोजक एनसीसी प्रभारी डॉ. मनोज पांडेय ने बताया कि एनसीसी युवाओं के व्...