भागलपुर, जनवरी 6 -- भागलपुर। ओसीटी बरौनी में 47 बिहार बटालियन एनसीसी भागलपुर की ओर से 10 दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की गई। शिविर का उद्घाटन कमांडेंट कर्नल जितेंद्र सिंह राणा ने किया। कर्नल ने कहा कि युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं राष्ट्रभक्ति की भावना का विकास एनसीसी करती है। शिविर के दौरान कैडेट्स को ड्रिल, फायरिंग, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट, व्यक्तित्व विकास एवं सामाजिक जागरूकता से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण शिविर चार जनवरी से शुरू होकर 13 जनवरी तक चलेगा। इसमें विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के लगभग 500 एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं, जिसमें ज्यादातर गर्ल कैडेट हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...