किशनगंज, फरवरी 11 -- ठाकुरगंज। ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब एसोसिएशन (टीसीसीए) द्वारा गांधी मैदान में आयोजित न्यू ईयर चैलेंजर क्रिकेट ट्रॉफी के दूसरे क्वार्टर फाइनल में एनसीसी टीम ने टीसीसी-ए को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच गोल्डी कुमार बने। पूर्व मुख्य पार्षद प्रमोद चौधरी, समाजसेवी अमित राज यादव व रेशमी अंजुम विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। टीसीसीए सचिव संजय सिन्हा, उपाध्यक्ष रोहित जायसवाल व प्रेम चौधरी ने उनका बुके, माला व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। एनसीसी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। टीसीसी-ए 17.5 ओवर में 154 रन पर सिमट गई। उसके लिए सन्नी यादव ने 50 व सैकत अली ने 30 रन बनाए। एनसीसी के सेवाज ने 3, गोल्डी व समी ने 2-2 विकेट लिए।लक्ष्य का पीछा करते हुए एनसीसी ने 7.5 ओवर में 2 विकेट पर 155 रन बनाकर जीत ह...