किशनगंज, फरवरी 7 -- 'ठाकुरगंज। ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब एसोसिएशन (टीसीसीए) द्वारा गाँधी मैदान में आयोजित न्यू ईयर चैलेंजर क्रिकेट ट्रॉफी के छठे मैच में एनसीसी ठाकुरगंज ने गुलशन भीटा ठाकुरगंज को 9 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच अबरार आलम रहे, जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल दिखाया।मैच की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। टॉस जीतकर एनसीसी ने पहले गेंदबाजी चुनी। गुलशन भीटा पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.2 ओवर में 155 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के शाहिद ने 49 और सुमन ने 40 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। एनसीसी के सोनू अहमद ने 3 विकेट लिए, जबकि शाहनवाज और अबरार ने 2-2 विकेट हासिल किए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनसीसी ने 12 ओवर में मात्र 1 विकेट खोकर 158 रन बनाए। अबरार आलम ने तूफानी 110 रन ठोके, वहीं मुर्तजा ने 21 रन जोड़े। गुलशन भीटा के तौसीफ न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.