गोरखपुर, जनवरी 21 -- सचित्र गोरखपुर, निज संवाददाता एनसीसी चालक संघ का चुनाव एनसीसी भवन, पैडलेगंज में बुधवार को सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति रही। अधिवेशन में उपस्थित समस्त कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से राजेश चौरसिया को अध्यक्ष एवं विनोद प्रजापति को महामंत्री निर्वाचित किया। निर्वाचन के बाद चुनाव अधिकारी द्वारा दोनों नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान महेंद्र प्रताप, भीम सिंह, गंगेश्वर दुबे, उदयभान, गिरजानंद, चुन्नू, दाऊद, राजाराम मौर्य, राजीव श्रीवास्तव, भुआल बाबू सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.