रुद्रपुर, जनवरी 28 -- खटीमा। खटीमा क्षेत्र के रतनपुर निवासी एनसीसी कैडेट प्रिंस सिंह राणा को नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्री पदक से सम्मानित किया। एनसीसी फर्स्ट ऑफिसर नरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि प्रिंस सिंह राणा ने अखिल भारतीय वायु सेना एनसीसी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए फायरिंग प्रतियोगिता में प्रथम और ड्रोन फ्लाइंग प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। उनकी प्रतिभा, अनुशासन और तकनीकी दक्षता के आधार पर यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया। प्रिंस, विपिन सिंह राणा के पुत्र हैं और वर्तमान में जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर से बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई कर रहे हैं। 1 यूके एयर स्क्वाड्रन एनसीसी पंतनगर के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन विवेक रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.