रांची, जून 28 -- रांची, वरीय संवाददाता। तीन झारखंड बटालियन, एनसीसी की ओर से कैडेट के लिए आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर खेलगांव में शनिवार को संपन्न हुआ। आखिरी दिन कैडेटों को अधुनिक हाथियार की जानकारी दी गई। इसका डिस्प्ले भी किया गया। 10 दिवसीय कैंप में बेसिक ड्रिल, 22 राइफल फाइरिंग, फील्ड क्राफ्ट, मैप रीडिंग आदि की विशेष ट्रेनिंग दी गई। उद्देश्य कैडेट में चरित्र का निर्माण करना एवं उनका शारीरिक और मानसिक विकास कराना था। एकता और अनुशासन के मूल मंत्र के साथ 500 कैडट ने कैंप में ट्रेनिंग ली। सदर अस्पताल द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में भी सक्रिय रूप से भाग लिया। अंत में कैडेट द्वारा विविधता में एकता थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.