महाराजगंज, फरवरी 9 -- नौतनवा, हिन्दुस्तान संवाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज में रविवार को एनसीसी ए प्रमाण पत्र परीक्षा 2026 का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के आठ कॉलेज के पंजीकृत 428 कैडेटों में से 337 कैडेट परीक्षा में सम्मिलित हुए। सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक लिखित एवं प्रायोगिक परीक्षा के कार्यक्रमों का समय निर्धारित किया गया था। जनपद में संचालित विद्यालय मुंदर प्रसाद इंटर कॉलेज, विशंभर नाथ जनता इंटर कॉलेज, महात्मा बुद्ध इंटर कॉलेज, भगवान दास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, कमला रुद्र नारायन इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, रामनाथ उमाशंकर इंटर कॉलेज के 428 कैडेट ने परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए पंजीकृत कराया था। जिसमें 337 कैडेट परीक्षा केंद्र पर पहुंचे और लिखित एवं प्रायोगिक परीक्षा के कार्यक्रमों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.